{"_id":"94fcab4fccc45add7e270bb86febf2d5","slug":"assault-and-firing-a-pistol-including-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और फायरिंग, तमंचा समेत एक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और फायरिंग, तमंचा समेत एक बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और फायरिंग, तमंचा समेत एक बंदी
0एक हुआ घायल, लोगों ने हमलावर को असलहे समेत दबोचा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। धूमनगंज में नेहरू पार्क मोड़ के पास रविवार रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान फायरिंग भी की गई। एक व्यक्ति को तमंचे की मुठिया से मारकर जख्मी कर दिया गया। लोगों नेे एक हमलावर को तमंचे समेत दबोच लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। घायल शख्स को इलाज की खातिर अस्पताल ले जाया गया।
रात करीब नौ बजे की घटना है। नेहरू पार्क मोड़ के पास तीन-चार लोग आपस में मारपीट करने लगे। दो फायर भी किए जिससे खलबली मच गई।। महेश पासी को तमंचे की मुठिया से सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घेरकर तमंचा समेत एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी तो धूमनगंज थाने की पुलिस और पीसी वैन पहुंच गई। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायल महेश पासी को अस्पताल भेजा गया। तमंचा और एक कारतूस समेत समेत पकड़े गए व्यक्ति का नाम नरेश उर्फ बड़कू भैया बताया गया है। उसके खिलाफ केस लिखा गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसे तमंचा-कारतूस कहां से मिला।