{"_id":"5f2b0a358ebc3e3d16784a8b","slug":"ashoknagar-theft-case-allahabad-news-ald2828789180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक गिरोह के मल्ली समेत आठ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक गिरोह के मल्ली समेत आठ पकड़े गए
विज्ञापन
Ashoknagar theft case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चोरों के साथ दो सोनार और दो कारीगर भी पकड़े गए
प्रयागराज। अशोक नगर में व्यापारी अरविंदर सिंह नरूला के घर चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों कशिश श्रीवास्तव और हमजा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तकरीबन 70 लाख के गहने और नकदी बरामद हुए हैं। शातिर चोरों के साथ दो सोनार साथियों और सोना चांदी गलाने वाले दो कारीगरों को गिरफ्तार किया गया है।
अशोक नगर के रहने वाले व्यापारी अरविंदर सिंह नरूला के घर से चोरों ने सेंध लगाकर करीब एक करोड़ से अधिक के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। कैंट पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच को भी मामले में लगाया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को आकाशवाणी के पास से बाबा जी का बाग निवासी कशिश श्रीवास्तव उर्फ वेदांत उर्फ मन्नू पकड़ा गया। उसके साथ पूरा मनोहर दास करेली का हमजा भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों ने ही नरूला के घर चोरी को अंजाम दिया था। उनसे पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। दोनों ने बताया कि उन्होंने सोने और चांदी के गहनों को पूरा मनोहर दास करेली के सोनार वसीम उर्फ राजू को बेचे थे।
सोने और चांदी के गहनों को गलाने वाले सुल्तानपुर भावा के अकरम अली और कल्याणी देवी मुहल्ला निवासी एताला भारते को भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों ने एक और सोनार राजेश निवासी गुजराती मुहल्ला अतरसुइया का नाम बताया। उसे भी सोना गलाकर गहने बनाने को दिए गए थे। चारों से पूछताछ के बाद उनके घरों की तलाशी ली गई। उनके पास से एक किलो 39.30 ग्राम सोना और एक किलो 517 ग्राम चांदी बरामद हुई है। इसके अलावा 13 लाख 24 हजार पांच सौ रुपये नकद व चोरी के रुपयों में खरीदी गई यामहा बाइक भी मिली है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली में शामिल बृजेश सिंह, विनोद, दीपक, आलोक, सुनील और पंकज आदि को इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रीतम नगर चोरी का भी खुलासा
प्रयागराज। कशिश श्रीवास्तव और हमजा के गैंग ने ही चार जुलाई को प्रीतम नगर में डा. बिंदु प्रकाश सिंह के घर में भी लाखों की चोरी की थी। चोर वहां से करीब पौने दो लाख रुपये और 300 ग्राम सोने के जेवर ले गए थे। वहां से चुराया गया सोना भी राजेश और वसीम को बेचा गया था।