{"_id":"63bc5e43c8480b62b86a8c8b","slug":"ashish-patel-said-apna-dal-s-is-the-name-of-sonelal-patel-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री आशीष पटेल बोले : सोनेलाल पटेल के आंदोलन का नाम है अपना दल एस, पार्टी की मजबूती पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री आशीष पटेल बोले : सोनेलाल पटेल के आंदोलन का नाम है अपना दल एस, पार्टी की मजबूती पर दिया बल
Tue, 10 Jan 2023 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:04 AM IST
सार
डॉ. सोनेलाल पटेल की ओर से जो आंदोलन खड़ा किया गया था, उसका नाम है- अपना दल एस। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी वक्त लखनऊ आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष या शीर्ष नेताओं से मिल सकता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पटेल संस्थान में मंत्री आशीष पटेल का स्वागत करते अपना दल एस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डॉ. सोनेलाल पटेल की ओर से जो आंदोलन खड़ा किया गया था, उसका नाम है- अपना दल एस। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी वक्त लखनऊ आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष या शीर्ष नेताओं से मिल सकता है। यह बातें सोमवार को अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में आयोजित जिला सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाए जाने के लिए जागरूक किया और कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने अधिक संख्या में सदस्यों को जोड़ा है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पार्टी में हर कार्यकर्ता का अपना महत्व और सम्मान है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनुप्रिया पटेल हर वर्ग के लोगों के अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद करती हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने एक बार फिर भानुप्रताप पटेल को गंगापार का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहरलाल पटेल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामलखन पटेल, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, विधायक विश्वनाथ गंज, जीतलाल पटेल,नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, सम्मेलन के संयोजक यमुनापार जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, ज्योति यादव, डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, जिला मीडिया प्रभारी धर्मराज पटेल के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन