फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashish Patel had saved the number in True Caller in the name of office, was pressurizing for admission.

Prayagraj : ट्रू कॉलर में आशीष पटेल ऑफिस के नाम से सेव किया था नंबर, दाखिले का बना रही थी दबाव

Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

फर्जी आईएएस और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की निजी सचिव बताकर सेंट जोसेफ स्कूल में दाखिला कराने के लिए स्कूल प्रबंधन, पुलिस अफसरों, थानेदार पर दबाव बनाने वाली आरोपी महिला का एक और कारनामा सामने आया है।

विज्ञापन
Ashish Patel had saved the number in True Caller in the name of office, was pressurizing for admission.
फर्जी महिला आईएएस अधिकारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आईएएस और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की निजी सचिव बताकर सेंट जोसेफ स्कूल में दाखिला कराने के लिए स्कूल प्रबंधन, पुलिस अफसरों, थानेदार पर दबाव बनाने वाली आरोपी महिला का एक और कारनामा सामने आया है। उसने ट्रू कॉलर में अपने नंबर को आशीष पटेल ऑफिस के नाम से सेव कर रखा था।

विज्ञापन


यह वह नंबर है, जिससे उसने पुलिस अफसरों और कॉलेज प्रबंधन को फोन किया। पुलिस ने जब इस नंबर की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ। माना जा रहा है कि सामने वाले को झांसे में लेने के लिए ही उसने ऐसा किया। सूत्रों का कहना है कि महिला लंबे समय से इस नंबर का इस्तेमाल कर रही है। विवेचना में जुटी पुलिस ने इस नंबर की सीडीआर निकलवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यह भी पता लगवाया जा रहा है कि महिला जिस नंबर का इस्तेमाल कर रही थी वह उसके आईडी प्रूफ पर था या नहीं।
विज्ञापन


उधर सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस का कहना है कि महिला ने उनके पास फोन नहीं किया। लेकिन, ऑफिसर में कॉल किया और ईमेल भी भेजा। जिस आईडी से ईमेल किया, उसमें भी आईएएस लिखा हुआ था। महिला को एक दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने एक लाख में एक बच्चे के दाखिला कराने का ठेका ले रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed