फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asad Kalia and Faizan, a very close henchman of Mafia Atiq and a reward of 25 thousand arrested

प्रयागराज : माफिया अतीक का बेहद करीबी गुर्गा और 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 11:05 PM IST
सार

असाद उर्फ असद पुत्र मो. अफाक न्यू चकिया खुल्दाबाद का रहने वाला है। अतीक के कहने पर वह लोगाें की जमीन कब्जाने व उन्हें सस्ते दामों में खरीदने और फिर उऊंची कीमत लेकर बेचने का काम करता था। अतीक के लिए उसने हजारों बीघा जमीन पर उसने अवैध प्लाटिंग भी की थी।

विज्ञापन
Asad Kalia and Faizan, a very close henchman of Mafia Atiq and a reward of 25 thousand arrested
Prayagraj News : असाद कालिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद का दाहिना हाथ माने जाने वाला उसका गुर्गा असाद कालिया बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच मुकदमों में वांछित असाद पर 50 हजार का इनाम घोषित था। हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह हत्या के मुकदमे में पैरवी करने से रोकने को लेकर एक घर पर चढ़कर धमकी देता नजर आया था। 16 महीने से फरार इस आरोपी को करेली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


असाद उर्फ असद पुत्र मो. अफाक न्यू चकिया खुल्दाबाद का रहने वाला है। अतीक के कहने पर वह लोगाें की जमीन कब्जाने व उन्हें सस्ते दामों में खरीदने और फिर उऊंची कीमत लेकर बेचने का काम करता था। अतीक के लिए उसने हजारों बीघा जमीन पर उसने अवैध प्लाटिंग भी की थी। खुद के साथ ही जरूरत पड़ने पर वह मोबाइल से जेल में बंद माफिया अतीक से बात कराकर भी लोगाें में अपना खौफ कायम करता था। पुलिस का दावा है कि बुधवार को उसे पानी की टंकी चौराहा, ऐनुद्दीनपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

 

कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं

असाद पर विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले करने के मामले में वह अतीक व अली संग नामजद था। 31 दिसंबर 2021 में यह घटना हुई थी और वह तब से फरार चल रहा था। जिसके बाद उस पर करेली व पूरामुफ्ती में भी मुकदमे दर्ज हुए।

उमेश की हत्या के बाद असद के संपर्क में था कालिया

करेली में गिरफ्तार असाद कालिया उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के संपर्क में था। असद ने फरारी के दौरान उससे छिपने के लिए जगह का इंतजाम करने में मदद मांगी थी। इस बात का खुलासा खुद असाद कालिया ने पूछताछ में किया है। फिलहाल उमेशपाल हत्याकांड में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पूछताछ में असाद ने अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया है कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या की खबर मिलने के वक्त वह शहर से बाहर था। कुछ दिनों बाद वह पश्चिम बंगाल चला गया। इसी दौरान पांच लाख के इनामी असद ने उसके पास फोन किया था। कहा था कि वह छिपने के लिए पश्चिम बंगाल में उसके लिए जगह का इंतजाम करे। असाद ने उसे जगह का इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया लेकिन बात नहीं बन पाई। इसलिए क्योंकि असद चाहता था कि उसके साथ ही गुलाम व एक अन्य आरोपी के छिपने के लिए भी जगह का इंतजाम किया जाए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असाद ने बताया कि यह सुनकर उसने हाथ खड़े कर दिए थे। उसने असद से साफ कहा था कि वह सिर्फ उसके लिए ही जगह का इंतजाम कर सकता है। यह सुनकर असद ने नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद उसने संपर्क नहीं किया। मामले में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में असाद की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलते हैं तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed