फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asad ahmad wanted to study law from London due to these two obstacles he became the leader of his father gang

Asad Ahmad Encounter: कभी लंदन से लॉ की पढ़ाई करना चाहता था असद, फिर बना अतीक की गैंग का सरगना; जानें सबकुछ

Thu, 13 Apr 2023 04:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Apr 2023 04:58 PM IST
सार

असद लंदन से कानून की पढ़ाई करना चाहता था। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, टेक्सन यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन भी किया था।

विज्ञापन
Asad ahmad wanted to study law from London due to these two obstacles he became the leader of his father gang
असद अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और एक शार्प शूटर गुलाम अहमद को आज एनकाउंटर में यूपी एटीएस की टीम ने ढेर कर दिया। दोनों का खात्मा झांसी में हुआ। यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों अपराधियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे छह शूटर
बता दें कि उमेश पाल की हत्या में छह शूटर शामिल थे। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, उस्मान उर्फ विजय चौधरी और अरमान जिनमें से दो को एसटीएफ ने आज एनकाउंटर में मार गिराया और दो (अरबाज और उस्मान उर्फ विजय) को पहले ही ढेर कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर का बेटा था असद
झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं। 

विज्ञापन

पासपोर्ट वैरीफिकेशन हो जाता तो लंदन में होता असद
असद लंदन से कानून की पढ़ाई करना चाहता था। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, टेक्सन यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन भी किया था। उसने पासपोर्ट के लिए भी एप्लाई किया था। हालांकि अतीक और परिवार के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने वैरीफिकेशन पर आपत्ति लगा दी थी। इसी कारण असद का पासपोर्ट लटक गया।

पिता की गैंग को संभालने वाला नहीं बचा था कोई
असद के सामने पिता और दोनों भाइयों के जेल जाने के बाद गैंग को संभालने की चुनौती थी। इन तीनों के सलाखों के पीछे होने के कारण असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होना पड़ा। जानकारी ये भी है कि 24 फरवरी 2023 को जब उमेश पर हमला किया गया उस दिन असद को कार में ही बैठना था, लेकिन वो ताव में आकर कार से बाहर निकला और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। हमले के बाद का सीसीटीवी फुटेज जब सामने आया तो यह क्लियर हो गया कि असद अब अपने पिता की तरह ही जुर्म के रास्ते पर चल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed