फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   As soon as Shivalaya Park was inaugurated, 1300 people arrived first day, have darshan of Dwadash Jyotirlinga

Prayagraj : शिवालय पार्क का लोकार्पण होते ही पहले दिन पहुंचे 1300 लोग, द्वादश ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

Sun, 15 Dec 2024 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

वरिष्ठ नागरिकों और चार से 12 वर्ष तक के बच्चों को 50 फीसदी छूट मिलेगी।सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलने वाले इस पार्क को नगर निगम ने 11 एकड़ में बनाया है। इसकी लागत 17 करोड़ आई है।

विज्ञापन
As soon as Shivalaya Park was inaugurated, 1300 people arrived first day, have darshan of Dwadash Jyotirlinga
शिवालय पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत के आकार में अरैल में बने शिवालय पार्क का पीएम के हाथों लोकार्पण होते ही अगले दिन 1300 लोग देखने पहुंच गए। सोमवार से शुक्रवार तक 50 रुपये और शनिवार-रविवार को 100 रुपये टिकट रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों और चार से 12 वर्ष तक के बच्चों को 50 फीसदी छूट मिलेगी।सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलने वाले इस पार्क को नगर निगम ने 11 एकड़ में बनाया है। इसकी लागत 17 करोड़ आई है। भारत के नक्शे के आकार वाले इस पार्क में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने को मिलेंगे। यहां कुल 22 कलाकृतियां हैं। इनमें 12 ज्योतिर्लिंग, समुद्र मंथन, नंदी प्रतिमा, शिव त्रिशूल शामिल हैं।

विज्ञापन


पार्क के अंदर-बाहर ज्योतिर्लिंग के साथ नंदी का बड़ा स्टैच्यू भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। गेट पर देश की मान्य 22 भाषाओं में लिखा ओम नम: शिवाय और लाइटिंग यहां की खासियत है। बच्चों के लिए पार्क, रेस्तरां, फूड कोर्ट, ओपन एयर थिएटर और बोटिंग की व्यवस्था हो रही है। तीन महीने में तैयार पार्क का शुक्रवार को पीएम ने लोकार्पण किया था। शाम को ही यहां 273 लोग पहुंच गए। पार्क बनाने वाली जीटेक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित मित्तल बताते हैं कि शनिवार को 1300 से अधिक लोग यहां आए।

विज्ञापन



 

प्रयागराज में ही होंगे द्वादश ज्यातिर्लिंग के दर्शन, नगर निगम की ओर से बनाया जा रहा शिवालय पार्क

महाकुंभ में आप द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन प्रयागराज में ही कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से नैनी में बनाए जा रहे शिवालय पार्क में यह साकार हो सकेगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। 

द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रमुख और पवित्र स्थानों को दर्शाते हैं। इनके दर्शन हर शिवभक्त का सपना होता है। यूपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड में स्थित अलग-अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना आसान नहीं है, लेकिन अब प्रयागराज में ही द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन श्रद्धालुओं को हो सकेंगे। करीब 18 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में नगर निगम की ओर से शिवालय पार्क तैयार किया गया है। जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग समेत 21 मंदिरों के दर्शन होंगे।

इसके अलावा नंदी की भी विशालकाय प्रतिमा बनाई गई है। शिवालय पार्क में भारत के नक्शे के आकार की झील भी तैयार की गई है। इसमें पर्यटकों के लिए बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पार्क में कई अन्य तरह की भी सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed