{"_id":"6ad920ec498153487800f7ac","slug":"as-soon-as-ravana-was-slain-chants-of-jai-shri-ram-rang-out-allahabad-news-c-3-1-ald1027-1001743-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रावण वध होते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रावण वध होते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
बरगद घाट पर पजावा रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्री राम ने रावण के पुतले का दहन किया। अमर उजाला
- फोटो : shiv tripathi
विजयदशमी पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण वध की परंपरा निभाई गई। पजावा रामलीला कमेटी की ओर से मीरापुर स्थित बरगद घाट पर शाम सात बजे प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। तीर लगते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
इस दौरान कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता, लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा, आशीष गुप्ता और रोहन पांडेय मौजूद रहे। वहीं, अलोपीबाग लीला मैदान में श्री दारागंज और श्री कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण वध हुआ।
परंपरा के अनुसार, दारागंज के प्रभु श्रीराम की सवारी शृंगार भवन से जीटी रोड होते हुए मैदान पहुंची, जबकि कटरा रामलीला कमेटी के भगवान भी दल-बल के साथ पहुंचे। लीला संयोजक पं. सियाराम शास्त्री के निर्देशन में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ।
विज्ञापन
अंत में दारागंज के प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। पटाखों से सुसज्जित रावण का पुतला जला और मैदान जयकारों से गूंज उठा। कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार कटरा कमेटी रावण को भारद्वाज मुनि का भांजा मानती है इसलिए रावण दहन नहीं करती।
वध के बाद दोनों कमेटियों के प्रभु श्रीराम और पदाधिकारियों ने मां अलोपशंकरी के दरबार में पूजा की। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, हीरालाल यादव, राजू पत्रकार, अरविंद पांडेय, ओमप्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे। उधर, करेली, अतरसुइया और नैनी में भी रावण दहन हुआ। दारागंज कमेटी का ऐतिहासिक भरत मिलाप 25 अक्तूबर को निराला चौराहे पर होगा।
दशानन के वध बाद हुई पुष्पवर्षा
अल्लापुर की रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और रावण वध के प्रसंगों का मंचन
अल्लापुर रामलीला में भगवान श्रीराम के पूजन के साथ लीला का शुभारंभ शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र ने किया। मंचन में मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विभीषण की सलाह पर श्रीराम नाभि में बाण मारकर दशानन का अंत करते हैं। रावण वध के बाद आकाश से पुष्पवर्षा के दृश्य का मंचन हुआ। निर्देशन प्रिया मिश्रा ने किया। राम के रूप में शिवा कुमार, लक्ष्मण के रूप में दीपेंद्र सिंह, सीता के रूप में सृष्टि जाना, हनुमान के रूप में धनंजय तिवारी, रावण के रूप में विक्रांत और मेघनाद के रूप में विवेक श्रीवास्तव ने अभिनय किया। सत्यम शुक्ला, शशिशेखर तिवारी, सुरेंद्रनाथ मिश्र, राममूर्ति मिश्रा, दिनेश पांडेय, डॉ. रामचंद्र शुक्ल, आचार्य शिवम पांडेय सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

बरगद घाट पर पजावा रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्री राम ने रावण के पुतले का दहन किया। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi