श्रंग्वेरपुर में विरोध जताने अर्द्धनग्न होकर गंगा में उतरे पांच सपाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट पर दफन शवों के अपमान का लगाया आरोप
नवाबगंज के शृंग्वेरपुर घाट पर दफन किए गए शवों के अपमान का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे पांच सपाई गिरफ्तार कर लिए गए। सभी अर्द्धनग्न होकर गंगा नदी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
घटना मंगलवार दोपहर की है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव अपने साथियों अरुण यादव, नरेंद्र निषाद, अंकित व सागर निषाद के साथ शृंग्वेरपुर घाट पर पहुंचे। इसके बाद अर्द्धनग्न होकर सभी गंगा नदी में खड़े हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां चालान के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। संदीप का कहना है कि गंगा किनारे दफन किए गए शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कराने की पिछले कई दिनों से मांग की जा रही थी और इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन न तो अंतिम संस्कार कराया गया और न ही अंतिम संस्कार कराने की अनुमति प्रदान की गई।
आरोप लगाया कि बारिश के बाद कटान के चलते कई शव नदी में गिर गए जिससे जल भी दूषित होने का डर है। इसी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उधर नवाबगंज पुलिस ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया गया है।