फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   arrested for taking bribe, sent to jail

Prayagraj News: रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल भेजा गया जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
arrested for taking bribe, sent to jail
रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया बारा तहसील में तैनात लेखपाल अखिलेश कुमार शनिवार को जेल भेज दिया गया। उसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन न्यायालय वाराणसी में पेश किया गया। जहां रिमांड मंजूर होने पर उसे वाराणसी जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन

गोविंदपुर में रहने वाले लेखपाल को उसके घर के पास से ही चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। ओमगायत्री नगर निवासी स्वदेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया था कि उन्हें पत्नी का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाना था। जिसकी पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल ने रिश्वत मांगी। इसी के बाद शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार सुबह भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम लेखपाल को लेकर रवाना हुई। दोपहर में उसे वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन न्यायालय में पेश किया गया। वहां से कोर्ट की अनुमति से उसे वाराणसी जेल में दाखिल कराकर टीम लौट आई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फोन कराया जिस पर उसने उसे गोविंदपुर में मिलने के लिए बुलाया। शाम 6.45 मिनट पर लेखपाल उसे गोविंदपुर स्थित सुशीला मेडिकल फॉर्मेसी के सामने मिला। जैसे ही उसने रुपये लिए भ्रष्टाचार निवारण टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से नकदी भी बरामद हुई। इसके बाद उसे कर्नलगंज थाने लाया गया और तहरीर पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्नलगंज प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज थाने के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, निरीक्षक ठाकुरदास, निरीक्षक रविंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed