फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   arrest of the henchmen of Mafia Atiq is far away, even the warrant has not been issued

प्रयागराज : माफिया अतीक के गुर्गों की गिरफ्तारी दूर, वारंट तक नहीं हुआ जारी, पांच मामलों में दर्ज हुई है FIR

Sun, 09 Jul 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

अतीक अहमद के न रहने के बाद भी उसके गैंग के सदस्यों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। माफिया की मौत के बाद आधा दर्जन मामले अलग-अलग थानों में उसके करीबियों पर दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
arrest of the henchmen of Mafia Atiq is far away, even the warrant has not been issued
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के न रहने के बाद भी उसके गैंग के सदस्यों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। माफिया की मौत के बाद आधा दर्जन मामले अलग-अलग थानों में उसके करीबियों पर दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में गिरफ्तारी तो दूर आरोपियों के खिलाफ वारंट तक नहीं जारी कराया जा सका है।

विज्ञापन


असलहा दिखाकर मांगी 50 लाख रंगदारी

13 जून को धूमनगंज में अतीक के शूटर आबिद समेत आठ लोगों पर 50 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ। हरवारा निवासी अशरफ का आरोप है कि अतीक के ही एक अन्य शूटर फरहान से फोन पर बात कराते हुए आबिद समेत अन्य ने रुपये मांगे। इस मामले में फरहान जेल में बंद है जिसका बी वारंट बनवाया जा चुका है। हालांकि 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। न ही कोई अन्य कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

कार में अगवा कर मांगे 20 लाख

20 जून को एक और मामला तब सामने आया जब पूरामुफ्ती थाने में प्राॅपर्टी डीलर मशहूद अहमद ने अतीक के शूटर फरहान, मल्ली समेत चार पर केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बम्हरौली जाते वक्त फरहान के कहने पर उसे कार में अगवा कर लिया गया। फिर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में भी फरहान का बी वारंट जारी कराने के अलावा अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

एक करोड़ की मांगी रंगदारी

28 मई को पूरामुफ्ती में अतीक के करीबी ब्लॉक प्रमुख व गोतस्कर गिरोह सरगना मो. मुजफ्फर व उसके छह भाइयों के खिलाफ एक करोड़ रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ। सरायअकिल निवासी किसान रामजीवन ने आरोप लगाया कि शहर जाते वक्त आरोपियों ने उसे रोककर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रंगदारी मांगी। मामले में मुजफ्फर को राहत मिल गई है लेकिन अन्य आरोपियों की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने मांगा गुंडा टैक्स

इससे पहले मई में ही करेली में नूर अख्तर से अतीक के करीबी बख्शीमोढ़ा प्रधान मुबारक समेत चार पर 50 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ। नूर की बहन रुखसाना राजूपाल हत्याकांड की गवाह रही है जिस पर हुए हमले में वह चश्मदीद गवाह है। उसने बताया कि आरोपियों ने गवाही न देने को धमकाया व रंगदारी मांगी। अब तक इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।

1.20 करोड़ वसूली थी रंगदारी

26 अप्रैल को बिल्डर मो. मुस्लिम ने खुल्दाबाद थाने में अतीक के बेटे उमर, अली समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया था। उमर, अली व असाद कालिया का पुलिस ने बी वारंट बनवा लिया है लेकिन अन्य तीन आरोपियों का पता ढाई महीने बाद भी नहीं हासिल कर पाई है।

एक करोड़ रंगदारी मांगने में छका रहे नौ आरोपी

11 अप्रैल को साबिर हुसैन ने धूमनगंज थाने में एक करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में 12 पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इनमें उमर, अली व असाद कालिया जेल में हैं लेकिन अन्य नौ आरोपियों तक पुलिस लगभग तीन महीने बीतने के बाद भी नहीं पहुंच पाई है। इनमें अतीक का चचेरा भाई असलम मंत्री भी शामिल है।

जो आरोपी जेल में हैैं, उनके बी वारंट बनवा लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ मुकदमे में पूर्व के हैं, ऐसे में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed