फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrest of former minister Nasimuddin, order of attachment

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी, कुर्की का आदेश

Sat, 20 Jul 2019 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Arrest of former minister Nasimuddin, order of attachment
Arrest of former minister Nasimuddin, order of attachment
स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए की खबरें
विज्ञापन

00000000000000000000000000
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी, कुर्की का आदेश
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी और कुर्की का आदेश दिया है। नसीमुद्दीन के खिलाफ सड़क जाम कर यातायात बाधित करने का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कई तारीखों पर वारंट जारी होने के बाद भी जब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने शनिवार को उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट कर दिया है। कोर्ट ने कुर्की के लिए धारा 82-83 सीआरपीसी की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया है।
नसीमुद्दीन को पांच सितंबर को अदालत में हाजिर होने का कोर्ट ने निर्देश दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से एडीजीसी राजेश गुप्ता और एसपीओ हरिओंकार सिंह ने पक्ष रखा। नसीमुद्दीन और अन्य लोगों के खिलाफ 21 जुलाई 2016 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि बसपा के चार पांच हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिना अनुमति के सड़क पर उतर आए और बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के एक बयान का विरोध करते हुए विधानसभा मार्ग को जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। एसआई विजय कुमार पांडेय ने नसीमुद्दीन सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चल रही है। इस मामले में रामअचल राजभर, नौशाद अली, अतर सिंह राव और मेवालाल गौतम शनिवार को स्पेशल कोर्ट में हाजिर हुए।
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज हुआ
प्रयागराज। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में शनिवार को पीड़िता की ओर से उसकी पुत्री ने स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने अगली तारीख पर अन्य गवाहों को पेश करने का अभियोजन और बचाव पक्ष को आदेश दिया है। गायत्री प्रजापति बीमारी के कारण अदालत में हाजिर नहीं हो सके। अन्य अभियुक्त अशोक तिवारी, विकास वर्मा, आशीष शुक्ला, अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, चंद्रपाल, रूपेश्वर को लखनऊ जेल से लाकर पेश किया गया। एक अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed