फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrest of accused of fraud at non-existent madrasa stayed, case of taking government honorarium

High Court :अस्तित्वहीन मदरसे के फर्जीवाड़े के आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक, सरकारी मानदेय लेने का मामला

Fri, 10 Oct 2025 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अस्तित्वहीन मदरसों के फर्जीवाड़े के आरोपी आजमगढ़ के मदरसा अकीबुल उलूम रसांवा के प्रबंधक अब्दुल हलीम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Arrest of accused of fraud at non-existent madrasa stayed, case of taking government honorarium
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अस्तित्वहीन मदरसों के फर्जीवाड़े के आरोपी आजमगढ़ के मदरसा अकीबुल उलूम रसांवा के प्रबंधक अब्दुल हलीम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व न्यायमूर्ति आचल सचदेव की खंडपीठ ने अब्दुल हलीम की ओर से एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


मामला आजमगढ़ के दीदार गंज थाना क्षेत्र का है। एसआईटी जांच में यह खुलासा हुआ था कि 313 मदरसे मानक के विपरीत संचालित हो रहे थे जिनमें 219 पूरी तरह अस्तित्वहीन पाए गए। इनमें से 39 ने आधुनिकीकरण योजना के तहत 62.84 लाख रुपये का मानदेय फर्जी तरीके से प्राप्त किया था जबकि 180 अन्य के संबंध में मानदेय भुगतान का विवरण ही नहीं मिला। इन्हीं 180 मदरसों में मदरसा अकीबुल उलूम रसांवा भी शामिल हैं। जांच में पाया गया कि मदरसा पोर्टल पर भवन व छात्र संख्या शून्य दर्शायी गई पर मौके पर मदरसा संचालित नहीं मिला।
विज्ञापन


मान्यता संबंधी पत्रावली जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं थी और पोर्टल पर अपलोड सूचनाएं कूटरचित व मिथ्या थीं। इसी आधार पर प्रबंधक अब्दुल हलीम के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और सरकारी धन के गबन के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई। गिरफ्तारी से बचाने व एफआईआर रद्द कराने की मांग के साथ प्रबंधक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता मशहूद अब्बास ने यह दलील दी कि समान प्रकृति के एक अन्य मामले में गयासुद्दीन को इसी अदालत ने 17 मई 2025 को अंतरिम राहत दी थी। साथ ही मामला 19 दिसंबर 2022 का है जबकि एफआईआर लगभग दो वर्ष बाद 17 फरवरी 2025 को दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed