{"_id":"5cc20845bdec225cab252124","slug":"aro-s-highest-373-posts-in-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ के सबसे अधिक 373 पद सचिवालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ के सबसे अधिक 373 पद सचिवालय में
Fri, 26 Apr 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के 809 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के आयोजन को दो माह से अधिक समय बीत चुका है और अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के सर्वाधिाक 373 पद उत्तर प्रदेश सचिवालय में हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सचिवालय में एआरओ के 373 पदों में से 188 पद अनारक्षित, 75 एससी, सात एससी और 100 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। समीक्षा अधिकारी (आरओ) के भी सबसे अधिक 256 पद उत्तर प्रदेश सचिवालय में ही हैं, जिनमें 129 पद अनारक्षित, 53 पद एससी, पांच पद एसटी और 69 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के 14 पद, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषरद में सात पद, उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (उर्दू) के 21 पद, सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 28 पद, समीक्षा अधिकारी (हिंदी) के 19 हैं।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 373 पदों के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 79, उतर प्रदेश राजस्व परिषद में सात और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के पांच पद हैं। आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम में पिछले साल 14 दिसंबर को जारी किया गया था और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 15342 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा फरवरी में हो चुकी है और अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन