Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army man living with co-wife, caught red-handed in Rae Bareli

Prayagraj : सौतन के साथ रह रहा था फौजी पति, रायबरेली में रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 07 Jan 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 08:03 PM IST
सार

शादी के बाद से पहली पत्नी से छिपकर सौतन के साथ रह रहे फौजी पति को विवाहिता ने रायबरेली स्थित एक मकान से रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Army man living with co-wife, caught red-handed in Rae Bareli
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी के बाद से पहली पत्नी से छिपकर सौतन के साथ रह रहे फौजी पति को विवाहिता ने रायबरेली स्थित एक मकान से रंगे हाथ पकड़ा है। प्रकरण में विवाहिता ने पति समेत ससुराल के आठ अन्य लोगों के खिलाफ दहेज को लेकर प्रताड़ित कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई किया है।

विज्ञापन

झूंसी के बजहा छिबैया निवासी दीक्षा सिंह पुत्री नरेंद्र प्रताप सिंह ने महिला थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी मई 2017 में प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के मांगापुर पूरे सिरोही निवासी नीरज सिंह पुत्र राम बक्श सिंह के साथ हुआ था। पति फौजी है और शादी के बाद से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हुए घर से मायके भेज दिया गया। आरोप है कि चार साल तक विवाहिता को उसके पति, सास, ससुर सहित जेठ और जेठानी द्वारा प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन


इस पर विवाहिता अपने मायका झूंसी के बजहा गांव चली गई। सितंबर 2025 में विवाहिता को जानकारी हुई कि उसका फौजी पति रायबरेली जिले में किसी दूसरी महिला के साथ अलग से घर बसाकर रह रहा है। इसको लेकर विवाहिता का खून खौल गया और वह बताए गए पते पर चुपके से पहुंची तो आरोपी पति डॉली सिंह नाम की एक महिला के साथ एक घर में मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पर विवाहिता ने जमकर हंगामा किया तो पति ने सौतन डॉली सिंह और जेठानी पूजा सिंह के साथ विवाहिता को मारपीट कर धमकी देते हुए मौके से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिला थाना पुलिस ने मामले में पति फौजी पति नीरज सिंह,ससुर राम बख्श सिंह, सास सरोजा देवी, जेठ हीरा सिंह धीरज सिंह, जेठानी पूजा और सोनम सिंह सहित ननद ममता देवी, सरिता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed