फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Argument over fare in roadways bus, miscreants beat up passenger

Prayagraj News: रोडवेज बस में किराये को लेकर कहासुनी, बदमाशों ने यात्री को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Argument over fare in roadways bus, miscreants beat up passenger
लखनऊ से प्रयागराज आ रही अवध डिपो की एसी रोडवेज बस में किराये को लेकर कहासुनी हो गई। बस प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना अंर्तगत फूलमती क्षेत्र पहुंची तो बस में सवार एक यात्री से बदमाशों ने मारपीट की। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना के बाद पुलिस ने लालगोपालगंज में बस को रोककर जांच की।
विज्ञापन




रविवार को अवध डिपो की कंडक्टर शीला गौतम ने बताया कि पीजीआई के पास तीन यात्री बस में सवार हुए और लालगोपालगंज का टिकट लिया। इस दौरान ऑनलाइन व नकद किराया देने को लेकर कंडक्टर शीला से कहासुनी हो गई। बस में मौजूद एक यात्री ने विरोध किया तो मामला शांत हो गया। लेकिन, बस जब कुंडा से आगे बढ़ी और हथिगवां थाना क्षेत्र के फूलमती नहर के पास पहुंची तो आरोपी यात्रियों ने बस को रुकवा लिया। इसी दौरान चार-पांच लोग बस में चढ़ गए और विरोध करने वाले यात्री से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

बदमाशों के साथ लालगोपालगंज उतरने वाले यात्री भी फूलमती में उतर गए। बस के आगे बढ़ने पर पीड़ित यात्री ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी ने लालगोपालगंज में बस को रोककर कंडक्टर व पीड़ित से पूछताछ की। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस पीड़ित को हथिगवां थाने ले गई। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला प्रतापगढ़ क्षेत्र का होने से हथिगवां पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं इंस्पेक्टर हथिगवां सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने लिखकर दिया है कि वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed