फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AQI in Prayagraj: Decreased wind speed again increases air pollution, Teliyarganj and Civil Lines in red zone

AQI In Prayagraj : हवा की गति कम होने से फिर बढ़ा शहर का वायु प्रदूषण, तेलियरगंज और सिविल लाइंस रेड जोन में

Sun, 14 Dec 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 01:23 PM IST
सार

संगमनगरी में हवा की गति कम होने और आसमानों में छाए बादल के कारण शनिवार को एक बार फिर आबोहवा खराब हो गई है। शाम चार बजे के बाद प्रयागराज के सिविल लाइंस और तेलियरगंज इलाका रेड जोन में रहा।

विज्ञापन
AQI in Prayagraj: Decreased wind speed again increases air pollution, Teliyarganj and Civil Lines in red zone
छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

संगमनगरी में हवा की गति कम होने और आसमानों में छाए बादल के कारण शनिवार को एक बार फिर आबोहवा खराब हो गई है। शाम चार बजे के बाद प्रयागराज के सिविल लाइंस और तेलियरगंज इलाका रेड जोन में रहा। यहां का एक्यूआई(वायु गुणवत्ता सूचकांक) शाम छह बजे के बाद 300 के ऊपर दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसी प्रकार झूंसी का इलाका ऑरेंज जोन में रहा। यहां का वायु प्रदूषण भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, प्रयागराज में शनिवार की शाम छह बजे के बाद झूंसी कार्यालय, नगर निगम और एमएनआईटी में लगाई गई लाइव सेंसर मशीनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 320 से अधिक दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर 150 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह दस बजे प्रयागराज का एक्यूआई 200 के आसपास रहा। लाइव सेंसर मशीनों ने तीनों केंद्रों में से तेलियरगंज और सिविल लाइंस का एक्यूआई 320 बताया। शाम छह बजे के बाद सिविल लाइंस के पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर 316 दर्ज किया गया। हवा में पीएम 10 का स्तर 232 दर्ज किया गया। इसी प्रकार तेलियरगंज का पीएम 2.5 का स्तर 328 दर्ज किया गया। इसका स्तर 100 से ज्यादा होने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसी प्रकार झूंसी का पीएम 2.5 का स्तर 292 दर्ज किया गया। हवा में पीएम 10 का स्तर 206 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा और बारिश के बाद ही मौसम में आएगा परिवर्तन

हवा की गति कम होने, नमी बढ़ने और तापमान में कमी के कारण अगले कई दिनों तक स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर इन दिनों में यह स्थिति रहती है, लेकिन तेज हवा होने के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। बहुत संभावना है कि 16 एवं 17 दिसंबर से हवा की गति में परिवर्तन होगा। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ही मौसम साफ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed