फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   APS recruitment advertisement stuck, candidates submitted memorandum

एपीएस भर्ती का विज्ञापन फंसा, अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन

Fri, 21 May 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 May 2021 10:53 PM IST
सार

  • आठ साल पुरानी भर्ती भी अब तक पूरी नहीं करा सका यूपीपीएससी

विज्ञापन
APS recruitment advertisement stuck, candidates submitted memorandum
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) के ढाई सौ पदों का अधियाचन मिलने के बावजूद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर रहा है। शुक्रवार को तमाम अभ्यर्थी आयोग पहुंचे और ज्ञापन देकर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें आयोग के नए अध्यक्ष से बहुत उम्मीदें हैं। आयोग वर्ष 2013 की एपीएस भर्ती अब तक पूरी नहीं कर सका है। इस भर्ती की कंप्यूटर परीक्षा नहीं कराई गई। इस भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थी अब ओवरएज हो रहे हैं। आयोग ने दिसंबर 2017 के परीक्षा कैलेंडर में एपीएस भर्ती को शामिल किया था और परीक्षा के लिए 10 जून 2018 को परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन भर्ती का विज्ञापन भी जारी नहीं किया।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में आयोग को एपीएस के तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन मिल गया, पर 2021 के परीक्षा कैलेंडर में एपीएस भर्ती का जगह नहीं दी गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक आयोग की ओर से कहा जा रहा है कि पाठ्यक्रम संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जब अभ्यर्थियों का दावा है कि पाठ्यक्रम संशोधन को मंजूरी मिल चुकी है,  लेकिन आयोग विज्ञापन जारी करने में लेटलतीफी कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुशवाहा, उमेश पांडेय, आशीष कुशवाहा, शैलेश पांडेय, विमल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed