{"_id":"5c794e7fbdec2273a924a761","slug":"aps-2010-and-pcs-2015-examinations-statements-of-candidates-filed-by-the-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस-2010, पीसीएस-2015 परीक्षा निशाने पर, सीबीआई ने दिनभर दर्ज किए अभ्यर्थियों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस-2010, पीसीएस-2015 परीक्षा निशाने पर, सीबीआई ने दिनभर दर्ज किए अभ्यर्थियों के बयान
Fri, 01 Mar 2019 08:53 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई के गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में दिनभर हलचल रही। पूरे दिन अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए जाते रहे। अभ्यर्थियों से साक्ष्य भी लिए गए। वहीं दूसरी ओर यूपीपीएससी में भी कर्मचारियों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने पीसीएस-2015 की परीक्षा में पेपर आउट होने के मामले में अभ्यर्थियों से लंबी बातचीत की और उनसे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी हासिल किए। इस दौरान अभ्यर्थियों से कुछ कोचिंग संस्थानों के बारे में भी पूछा गया और अभ्यर्थियों ने आयोग के कुछ प्रतिनिधियों एवं कोचिंग संचालकों के बीच मिलीभगत के साक्ष्य सौंपे। कुछ अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि उन्हें गड़बड़ी की शिकायत कहां और किसके माध्यम से मिली। इसके अलावा एपीएस-2010 परीक्षा के बारे में गड़बड़ी को लेकरर अभ्यर्थियों से ढेरों साक्ष्य लिए गए। सूत्रों का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने उन एपीएस चयनितों के बारे में सीबीआई को सूचना दी है, जिनका चयन फर्जी कंप्यूटर प्रमाणपत्र के आधार पर हुआ।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों से इससे संबंधित साक्ष्य भी सीबीआई को दिए हैं। इसके अलावा शासन स्तर के कुछ ऐसे अफसरों का भी जिक्र किया है, जिनके करीबियों को एपीएस-2010 में चयन नियमों तो तोड़ मरोड़कर हुआ है। उधर, सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को भी आयोग पहुंची और कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की। खासतौर पर पीसीएस-2015, पीसीएस-2011, एपीएस-2010 को लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि अचानक कई दिनों बाद सक्रिय हई सीबीआई जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन