फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Approval of 33 teachers of state university canceled

Prayagraj News: राज्य विवि के 33 शिक्षकों का अनुमोदन निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Approval of 33 teachers of state university canceled
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के 33 शिक्षकों का अनुमोदन निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने सर्वसम्मत से लिया है।
विज्ञापन

इनमें से कुछ शिक्षकों के खिलाफ विश्वविद्यालय को शिकायत मिली थी। वहीं, कुछ शिक्षकों ने स्वयं अपना अनुमोदन निरस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था। विश्वविद्यालय ने इन शिक्षकाें की लिस्ट भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित महाविद्यालय सूची में शामिल इन शिक्षकों के नाम का प्रयोग बंद कर दें।
विज्ञापन

अनुमोदन निरस्त होने के बाद यह शिक्षक राज्य विश्वविद्यालय की लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में संबद्ध महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षकों ने अपना अनुमोदन निरस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय को प्रत्यावेदन दिया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से आपत्ति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को जब कोई आपत्ति नहीं मिली तो 33 शिक्षकाें का अनुमोदन निरस्त करते हुए वेबसाइट पर उनकी सूची जारी कर दी गई। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को इन शिक्षकों के स्थान पर नए शिक्षकों का अनुमोदन कराने के निर्देश दिए हैं। जिनका अनुमोदन निरस्त किया गया है, वे विधि तीन वर्षीय पाठ्यक्रम, बीएड, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed