{"_id":"60f85675be4e444228524588","slug":"appointment-of-science-teacher-doing-district-school-inspector-on-the-post-of-mathematics","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के पद पर जिला विद्यालय निरीक्षक कर रहे विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के पद पर जिला विद्यालय निरीक्षक कर रहे विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति
Wed, 21 Jul 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:46 PM IST
सार
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से एससी कोटे में चयनित शिक्षक को अनारक्षित श्रेणी के पद पर नियुक्ति की कोशिश
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से आरक्षित एससी कोटे में चयनित विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक मनमाने तरीके से अनारक्षित कोटे की गणित शिक्षक पर कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जिस विद्यालय में यह नियुक्ति कर रहे हैं वहां पर पहले से ही टीजीटी गणित का कोई शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में गणित शिक्षक की जगह विज्ञान के शिक्षक की नियुक्ति किए जाने के बाद विद्यालय में छात्रों को गणित पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं होने पर समस्या खड़ी हो गई है।
सरस्वती परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज सरस्वतीपुर कौड़िहार में टीजीटी के कुल 20 पद सृजित हैं, इसमें 18 टीजीटी के पद भरे हैं, दो पदों पर अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी है। विद्यालय में वर्तमन समय में ओबीसी के छह, एससी के चार एवं अनारक्षित श्रेणी के छह शिक्षक नियुक्त हैं, अनारक्षित के दो पद खाली हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से दो खाली पदों पर गणित पढ़ाने के लिए अधियाचन भेजा गया है।
अब जिला विद्यालय निरीक्षक इस पद पर एससी श्रेणी में चयनित एक शिक्षक जिसे चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परमेश्वर पुर प्रतापपुर में नियुक्ति नहीं मिली, उसे जिला विद्यालय निरीक्षक प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर दबाव बनाकर अनारक्षित श्रेणी के पद पर नियुक्त कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मनमाने तरीके से नियुक्ति का विरोध किया है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय को गणित का शिक्षक चाहिए जबकि गलत तरीके से जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालय पर विज्ञान शिक्षक थोप रहे हैं। जबकि विद्यालय में पहले से ही विज्ञान के पांच शिक्षक तैनात हैं।