फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   appointment of dean stuck in dispute vc will decide

विवाद में अटकी डीन की नियुक्ति, वीसी लेंगे निर्णय

Fri, 08 May 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
appointment of dean stuck in dispute vc will decide
appointment of dean stuck in dispute vc will decide
इविवि में वरिष्ठता के विवाद के कारण एक माह से अधिक समय से डीन आर्ट्स के पद पर नियुक्ति फंसी हुई है। फाइल अब कुलपति के पास है और अब वही इस मामले में कोई निर्णय लेंगे। चर्चा है कि इस मामले में कमेटी का गठन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

इविवि में डीन आर्ट्स का पद तीन अप्रैल से खाली पड़ा है। इससे पहले प्राचीन इतिहास विभाग में प्रो. रंजना बाजपेयी इस जिम्मेदारी को संभाल रहीं थीं, वह भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। डीन आर्ट्स पद के लिए तीन दावेदार हैं, जिनमें आधुनिक एवं मध्यकालीन इतिहास विभाग के प्रो. हेरंब चतुर्वेदी, अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह और मनोविज्ञान विभाग की प्रो. नमिता पांडेय शामिल हैं। तीनों में जो सबसे वरिष्ठ होगा, उसे ही डीन आर्ट्स पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इविवि प्रशासन ने तीनों शिक्षकों से उनकी वरिष्ठता से संबंधित प्रमाण मांगे हैं, ताकि अच्छी तरह से जांच-परख के बाद ही नियुक्ति की जाए और बाद में किसी तरह का विवाद न रहे। साथ ही नियुक्ति संबंधी फाइल कुलपति के पास भेज दी गई है। तीनों की ओर से वरिष्ठ संबंधी प्रमाण प्रस्तुत किए जाने के बाद कुलपति नए डीन की नियुक्ति पर निर्णय लेंगे। चर्चा है कि तीन शिक्षकों में से एक ने अपनी वरिष्ठता से संबंधित प्रमाण इविवि प्रशासन को सौंप दिया है। इस बारे में इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि वरिष्ठता को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और सोमवार तक डीन आर्ट्स के पद पर किसी की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed