फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment: ADC will get 40 teachers in the beginning of the new year

Appointment : एडीसी को नए साल की शुरुआत में मिलेंगे 40 शिक्षक, 25 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली नियुक्ति

Wed, 27 Dec 2023 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 04:39 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से एडीसी में अब तक कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती होती थी। विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद संघटक महाविद्यालयों में गवर्निंग बॉडी ने इंटरव्यू के माध्यम से भर्तियां शुरू कीं।

विज्ञापन
Appointment: ADC will get 40 teachers in the beginning of the new year
teacher - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) को वर्ष 2024 की शुरुआत में 40 नए शिक्षक मिल जाएंगे। भर्ती के लिए कॉलेज प्रबंधन ने इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू आठ जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। वहीं, हाल ही में छह विषयों में चयनित 25 को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से एडीसी में अब तक कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती होती थी। विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद संघटक महाविद्यालयों में गवर्निंग बॉडी ने इंटरव्यू के माध्यम से भर्तियां शुरू कीं। ज्यादातर महाविद्यालयों में गवर्निंग बॉडी के माध्यम से काफी पहले भर्तियां कर ली गईं, लेकिन एडीसी में कुछ माह पहले भर्तियां शुरू हुई हैं।
विज्ञापन


एडीसी में कुल 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से छह विषयों मनोविज्ञान, रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, गणित, भौतिक विज्ञान और शिक्षाशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर चयन की प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी कर ली गई और चयनितों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति भी मिल गई है। अब दूसरे चरण के तहत 10 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पदों पर भर्ती होनी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 11 जनवरी 2024 से शुरू होंगे और 31 जनवरी 2024 तक चलेंगे। इसके बाद फरवरी में चयन परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएंगी। जिन विषयों में इंटरव्यू होने हैं, उनमें पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, उर्दू आदि विषय शामिल हैं।

प्राचार्य प्रो.अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन 10 विषयों में इंटरव्यू पूरा होने के बाद आठ विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती बाकी रह जाएगी। दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होते ही तीसरे चरण के तहत आठ विषयों में भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। प्रयास यही है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में शिक्षक भर्ती पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed