फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications started for recruitment to 36 posts in seven departments

Prayagraj News: सात विभागों में 36 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Applications started for recruitment to 36 posts in seven departments
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सात विभागों में 36 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने व ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई तय की गई है। अभ्यर्थियों को अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी आठ मई शाम पांच बजे तक आयोग में जमा करनी है। जिन पदों पर भर्ती होनी हैं, उनमें सर्वाधिक 11-11 पद चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता फार्मेसी और आयुष होम्योपैथी विभाग में रीडर उपाचार्य (होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका और होम्योपैथी फार्मेसी) के हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक (मत्स्य) के सात, वित्तीय प्रबंधन एवं बजट निदेशालय में शोध अधिकारी के एक, आयुष (यूनानी) विभाग में आचार्य मुनाफेउल आजा के एक व प्राध्यापक (इल्मुल सैदला एवं इल्मुल अदविया) के दो और यूनानी निदेशालय के तहत आचार्य कुल्लियात के एक पद पर भर्ती होनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed