फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application without NOC Assistant Professor recruitment stuck

बिना एनओसी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन फंसे

Mon, 15 Mar 2021 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Application without NOC Assistant Professor recruitment stuck
Application without NOC Assistant Professor recruitment stuck
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जो अभ्यर्थी पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं उनके आवेदन फंस गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन के साथ ही विभाग से प्राप्त एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे बनवाने में काफी समय लगता है। इससे पहले की भर्तियों में एनओसी इंटरव्यू के दौरान जमा करना पड़ता था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या-50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 और विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं, बिना एनओसी उनका आवेदन सब्मिट नहीं हो पा रहा है। आवेदन की समय सीमा जल्द ही समाप्त हो जाएगी, जबकि विभाग से एनओसी बनवाने में काफी वक्त लगता है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ विभागों में तो एनओसी बनवाने में एक से डेढ़ माह का वक्त लगता है। अगर उनका आवेदन सब्मिट नहीं हुआ तो वे एक बड़े अवसर से वंचित रह जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पांच साल बाद होने जा रही है और इस बार पदों की संख्या भी काफी अधिक है। पूर्व में हुई परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में एनओसी जमा करना पड़ता था। इस बारे में आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि अभ्यर्थियों से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed