फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application starts on 611 posts of Ayurvedic Medical Office

Government Job :  आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर आवेदन शुरू, दो सितंबर अंतिम तिथि

Fri, 05 Aug 2022 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 11:55 PM IST
सार

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवेेदन करें।

विज्ञापन
Application starts on 611 posts of Ayurvedic Medical Office
Docter - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। इसके साथ आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। अभ्यर्थी 02 सितंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि अंतिम रूप से भरे गए फार्म को सबमिट करने की अंतिम 05 सितंबर है। 

विज्ञापन



आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवेेदन करें। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन



आवेदन के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से आयुर्वेदिक पद्धति में उपाधि, भारतीय चिकित्सा परिषद की आयुर्वेद में पांच वर्ष की उपाधि या डिप्लोमाधारी 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही राज्य के आयुर्वेदिक या एलोपैथिक चिकित्सालय में कम से कम छह महीने का अनुभव होना जरूर है। 611 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 435, ईडब्ल्यूएस के 61, ओबीसी के 58, एससी के 29 और एसटी के 28 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed