{"_id":"6561acbab30b586bd80f0eed","slug":"application-started-for-constable-gd-capf-and-rifleman-gd-commission-issued-notification-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC : कांस्टेबल जीडी, सीएपीएफ और राइफलमैन जीडी के लिए आवेदन शुरू, आयोग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC : कांस्टेबल जीडी, सीएपीएफ और राइफलमैन जीडी के लिए आवेदन शुरू, आयोग ने जारी की अधिसूचना
Sat, 25 Nov 2023 01:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:43 PM IST
सार
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार जनवरी से छह जनवरी की रात 12 बजे तक का मौका मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी, सीएपीएफ और राइफलमैन असम राइफल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की देर रात आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 26,146 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए 24 नवंबर से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। एक जनवरी 2024 तक ऑनलाइन शुल्क जमा करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार जनवरी से छह जनवरी की रात 12 बजे तक का मौका मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित होगी। नोटिफिकेशन में आयोग की तरफ से बीएसएफ में 6174, सीआईएसएफ 11025, सीआरपीएफ 3337, एसएसबी 635, आईटीबीपी 3189,एआर 1490, एसएसएफ के 296 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन