फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application PG admission in Allahabad University and allocation from April 25

प्रयागराज :  इविवि एवं कॉलेजों में पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 25 अप्रैल से, 9467 पदों पर होंगे दाखिले

Sun, 23 Apr 2023 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के तहत परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पंजीकरण एवं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Application PG admission in Allahabad University and allocation from April 25
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के तहत परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पंजीकरण एवं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदक https://aupravesh2023.cbtexam.in/ के माध्यम से या विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.allduniv.ac.in) पर उपलब्ध PGAT - 2023 लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करा सकेंगे। जून-2023 के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा संभावित है और परिणाम जून के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग जुलाई-2023 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का पैटर्न और तरीका पिछले वर्ष के समान ही होगा। पीजीएटी-1 के पाठ्यक्रमाें के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी की कुल 9467 सीटों पर प्रवेश होंगे, जिनमें से 4203 सीटें इविवि परिसर और 5264 सीटें संघटक कॉलेजों में हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जयंत कुमार पति के अनुसार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वैध प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र के बिना किसी भी आवेदक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

इसके साथ ही आवेदकाें को आवंटित परीक्षा केंद्रों के अलावा किसी भी स्थिति में अन्य परीक्षा केंद्रों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, गैजेट, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी भी लिखित या मुद्रित कागजात का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा और इसे अनुचित साधन माना जाएगा। विस्तृत विवरण इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

60 पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले

परास्नातक स्तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 60 पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाएंगे। पीजीएटी-1 के तहत एलएलबी, एमकॉम और एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमों, पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीएआरडी, एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों और आईपीएस के तहत एमसीए, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज एवं पीजीडीसीए में दाखिले होंगे।

मैटेरियल्स साइंस में एमटेक भी शामिलइलाहाबाद विश्वविद्यालय इस वर्ष मैटेरियल्स साइंस केंद्र के माध्यम से मैटेरियल्स साइंस और प्रौद्योगिकी में एमटेक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

छह राज्यों में होगी परीक्षा

पीजी प्रवेश परीक्षा छह राज्यों के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के पटना और केरल के तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी।

300 अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा

परास्नातक प्रवेश परीक्षा 2023-24 के तहत सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अधिकतम 300 अंकों होगी। प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed