फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for staff nurse recruitment starts, UPPSC will recruit 2069 female and 171 male posts

UPPSC : स्टाफ नर्स के 2240 पदों भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विज्ञापन जारी

Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पदों और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
Application for staff nurse recruitment starts, UPPSC will recruit 2069 female and 171 male posts
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पदों और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


प्रांरभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और रिक्त पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा। चयन मुख्य (लिखित) परीक्षा में प्राप्त अंकों और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2016 के नियम 15 (3) (ख) में प्राविधानित अंकों के कुल योग के आधार पर श्रेष्ठता (मेरिट) के अनुसार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना ओटीआर नहीं हो सकेगा आवेदन


परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा। बिना ओटीआर के आवेदन नहीं हो सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन करने से 72 घंटे पहले वेबसाइट http://otr.pariksha.nic.in से ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें और ओटीआर नंबर प्राप्त करने के बाद आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करें।

85 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा

स्टाफ नर्स भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 85 अंकों की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 170 प्रश्न होंगे और इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 30 सवाल, सामान्य हिंदी के 20 और मुख्य विषय नर्सिंग के 120 प्रश्न होंगे।

तीन घंटे की होगी मुख्य परीक्षा
स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा तीन घंटे की होगी। कुल 85 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्न दो खंडों में विभाजित रहेंगे। खंड-अ में कुल पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पांच अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 125 होगी। वहीं, खंड-बी में कुल छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। अभ्यर्थी को इनमें से कोई चार प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 300 होगी।

कई दूसरी भर्तियों के विज्ञापन भी जल्द

यूपीपीएससी ने बीते दिनों विभिन्न भर्तियों के संभावित विज्ञापनों के बारे में सूचना जारी की थी, जिनमें सहायक नगर नियोजक के 24 पदों, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पदों, स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्याेपैथिक चिकित्साधिकारी के 54 पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में विभिन्न विषयों में होम्योपैथिक प्रोफेसर के 27 पदों और प्रशिक्षण प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान में उप निदेशक के एक पद पर भर्ती शामिल है।

इन सभी भर्तियों के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन संभावित थे। अगस्त का दूसरा सप्ताह बीत चुका है। इनमें से सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2023 का विज्ञापन जारी किया जा चुका है और स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा, 2023 का विज्ञापन सोमवार को जारी हो जाएगा। बाकी भर्तियों के विज्ञापन भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed