फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for Staff Nurse Main Examination begins, recruitment to be done on 1555 posts

UPPSC : स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1555 पदों पर होनी है भर्ती

Thu, 29 Feb 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर महिला शाखा की मुख्य परीक्षा के लिए 1555 पदों के मुकाबले 2807 अभ्यर्थियों और पुरुष शाखा के 171 पदों के मुकाबले 1155 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Application for Staff Nurse Main Examination begins, recruitment to be done on 1555 posts
स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 20 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2807 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर महिला शाखा की मुख्य परीक्षा के लिए 1555 पदों के मुकाबले 2807 अभ्यर्थियों और पुरुष शाखा के 171 पदों के मुकाबले 1155 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियाें को 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है और 21 मार्च तक आवेदन की हार्डकॉपी अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग को उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अवेदन में श्रेणी/उपश्रेणी/अर्हता आदि के संबंध में किए गए दावों के समर्थन में अपने समस्त अभिलेख मुख्य परीक्षा के आवेदन के साथ आवश्यक रूप से संलग्न करने हैं, अन्यथा उनका आवेदन स्वत: निरस्त माना जाएगा। आरक्षण के दावे के संबंध में अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र डिजिटल प्रारूप में भी स्वीकार किए जाएंगे लेकिन उसके साथ निवास प्रमाणपत्र आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed