फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for recognition from UP Board till June 30

Prayagraj News: यूपी बोर्ड से मान्यता के लिए 30 जून तक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Application for recognition from UP Board till June 30
हाईस्कूल और इंटर की मान्यता के लिए अब माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। यूपी बोर्ड के पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते तिथि बढ़ाई गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आए आवेदनों की जांच के बाद विद्यालय को मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेशभर में इंटरमीडिएट के 27,871 विद्यालय और हाईस्कूल के 18,082 विद्यालय यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें से इंटर के 20,936 और हाईस्कूल के 13,124 विद्यालय वित्तविहीन हैं। सत्र 2025-26 के लिए भी वित्तविहीन की ही मान्यता दी जाएगी। इस सत्र में मान्यता के आवेदन के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर एक अप्रैल को लिंक जारी किया गया था। वेबसाइट पर 15 मई तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिया गया। इस दाैरान पोर्टल ठीक से नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

कई संस्थाओं के आवेदन नहीं हो पाए। इसलिए यूपी बोर्ड ने तिथि बढ़ाने का फैसला लिया। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि अब 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करते समय संस्था से संबंधित सभी अभिलेख लगाने होंगे। आवेदन पूरे होने के बाद डीआईओएस उसकी जांच करेंगे। मानक पूरे होने के बाद मान्यता दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed