फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for LT grade completed, 9.26 lakh new registrations, commission will release exam date soon

Prayagraj : एलटी ग्रेड के लिए आवेदन पूरा, 9.26 लाख नए रजिस्ट्रेशन, आयोग जल्द जारी करेगा परीक्षा तिथि

Fri, 29 Aug 2025 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 04:26 PM IST
सार

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की समय सीमा बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इस भर्ती के लिए तकरीबन 9.26 लाख नए अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) किया है।

विज्ञापन
Application for LT grade completed, 9.26 lakh new registrations, commission will release exam date soon
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की समय सीमा बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इस भर्ती के लिए तकरीबन 9.26 लाख नए अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) किया है। ऐसे में आवेदनों की संख्या 11 लाख तक या इससे ऊपर जा सकती है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आवेदन की समय सीमा समाप्त होने से पहले 24 घंटों में तकरीबन 56 हजार नए अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर जारी किए। बुधवार शाम तक जहां 30,44,551 अभ्यर्थियों ने ओटीआर किए थे, वहीं बृहस्पतिवार शाम तक यह संख्या बढ़कर 31,00,785 तक पहुंच गई। आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के अंतिम 24 घंटों में वेबसाइट पर काफी दबाव रहा। वेबसाइट ठीक से काम करती रहे, इसके लिए आयोग की एक टीम दिनभर निगरानी में लगी रही।
विज्ञापन


आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन 14 जुलाई को जारी किया था और तब तक 21.75 लाख अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया था। ऐसे में संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने से लेकर अब तक 9.26 लाख नए अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया।डेढ़ माह में इतनी बड़ी संख्या में ओटीआर होना भी एक रिकॉर्ड है।ओटीआर की यह संख्या स्पष्ट संकेत दे रही है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में इस बार स्पर्धा कठिन होने जा रही है। एलटी ग्रेड शिक्षक के कुल 7466 पदों पर भर्ती होनी है। अगर इनके लिए 10 से 11 लाख आवेदन आते हैं तो एक-एक पद पर 134 से 137 अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होने की समय सीमा तो पूरी हो गई लेकिन ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि चार सितंबर तय की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो जाएगी और इसी आधार पर आयोग परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करेगा।

एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। दूसरी ओर राजकीय विद्यालयाें में प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है जो 12 सितंबर को पूरी होगी। ऐसे में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की संख्या अभी और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed