फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for Constable GD Recruitment Examination soon in Central Security Forces

केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जल्द

Wed, 05 May 2021 01:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Application for Constable GD Recruitment Examination soon in Central Security Forces
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2020 के लिए 40 हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो सकती है। कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है। एसएससी की ओर से सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह में शुरू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते एसएससी मुख्यालय में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का नियम लागू है। कर्मचारियों के नहीं आने से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तैयारी पिछड़ रही है। आयोग के सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की कमी से अधिकांश भर्ती परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ सकता है। सबंधित विभागों की ओर से पदों का विवरण नहीं भेजा गया है। जिससे पहले से तय तिथि 25 मार्च को कांस्टेबल जीडी भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो सका था। केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए लद्दाख एवं जम्मू कश्मीर के कोटे का निर्धारण पूरा नहीं होने से मार्च में विज्ञापन जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

एसएससी की ओर से कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2020 के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), बीएसएफ, सीआईएसएसफ, सीआरपीएफ में कांस्टेबल जीडी, असम राइफल्स में राइफलमैन के लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के अनुसार कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए आयोग में तैयारी चल रही है, जल्द भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अभ्यर्थियों को दसवीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी-एसटी के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयोग की ओर से पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है, अब सभी परीक्षाओं के स्थगित होने के चलते परीक्षा तिथि में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed