फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application for ACF RFO mains started

एसीएफ/आरएफओ मेंस के लिए आवेदन शुरू

Tue, 14 Jan 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Application for ACF  RFO mains started
Application for ACF RFO mains started
प्रयागराज। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा मुख्य परीक्षा-2018 के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को जरूरी प्रपत्रों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक या उससे पूर्व सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नाम से पंजीकृत डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में एसीएफ/आरएफओ 2018 की मुख्य परीक्षा 23 फरवरी से प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्तूबर 2018 को आयोजित की गई थी। आयोग ने परिणाम 30 मार्च 2019 को घोषित किया था और इसके बाद महिला आरक्षण के विवाद के कारण पांच अक्तूबर 2019 को संशोधित रिजल्ट जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 2269 अभ्यर्थियाें को सफल घोषित किया गया था। परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र के अनुसार पांच अक्तूबर को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित महिला अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजित स्पेशल अपील और आयोग द्वारा योजित की जाने वाली स्पेशल अपील में पारित अंतिम निर्णय के अधीन होगा।
विज्ञापन

आयोग ने मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को वैकल्पिक विषयों की सूची में से कोई दो विषय चुनने होंगे। प्रत्येक वैकल्पिक विषय में दो प्रश्नपत्र होंगे। वैकल्पिक विषय के लिए निर्धारित समय तीन घंटे हैं। इसके अलावा अनिवार्य विषय में सामान्य हिंदी एवं निबंध का परंपरागत प्रश्न पत्र होगा, जो 200 अंकों का होगा। वहीं, सामान्य अध्ययन के दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के 200-200 अंकों के होंगे। इसके लिए निर्धारित समय दो घंटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए टाइप टेस्ट 19 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीखा 2019 में हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 19 जनवरी को अनुक्रमांक वार तीन चरणों सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे और शाम चार से छह बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट के लिए अर्ह पाया गया है, उनके रोल नंबरों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण अनुदेश आयोग की वेबसाइट से अपलोड किए जा सकते हैं।
प्रवक्ता कला का इंटरव्यू 17 एवं 18 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता कला के 71 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 एवं 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन संख्या आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक आदि डाउनलोड कर मुद्रित करना है और उसकी हार्डकॉपी इंटरव्यू में साथ लाना है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय स्थित यमुना भवन में रिपोर्ट करनी है।
बीईओ भर्ती के आवेदन से वंचित रहे गए सैकड़ों अभ्यर्थी
0 वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण नहीं जमा कर सके फीस, अधूरा रह गया फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नौ साल बाद होने जा रही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती के लिए आवेदन करने से सैकड़ों अभ्यर्थी वंचित रह गए। वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण ऑनलाइन फीस नहीं जमा सके और इसी वजह से अंतिम रूप से आवेदन सब्मिट करने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन देकर आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।

बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हुई थी। ऑनलाइन फीस जमा करने एवं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी और पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को सब्मिट करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थी संध्या देवी, ममता, लाल बहादुर, रामपाल, कामिनी आदि ने बताया कि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो सकी और उनकी तरह सैकड़ों अभ्यर्थियों का फॉर्म अधूरा रह गया। सोमवार को आवेदन सब्मिट करने का अंतिम दिन था लेकिन अभ्यर्थी आवेदन सब्मिट नहीं कर सके। अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed