{"_id":"5cb37d8fbdec221435567c99","slug":"applicants-will-sit-on-protest-for-lt-grade-teachers-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए होगा बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए होगा बेमियादी धरना
Mon, 15 Apr 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
lt grade
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन को साढ़े आठ माह हो चुके हैं और आयोग ने अब तक एक फीसदी पदों का परिणाम ही घोषित किया है। अभ्यर्थी अड़े हैं कि आयोग सभी विषयों का भर्ती परिणाम एक साथ जारी करे। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले सोमवार से आयोग में बेमियादी धरना देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों में 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती होनी है और आयोग अब तक चार विषयों में 117 पदों का परिणाम ही घोषित कर सका है। इनमें कृषि विषय के 19, संगीत पुरुष शाखा के आठ, संगीत महिला शाखा के 60, गृह विज्ञान पुरुष शाखा का एक पद और वाणिज्य के 29 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब आयोग में जाकर आंदोलन किया जाता है तो कुछ दिनों बाद किसी ऐसे विषय का परिणाम जारी कर दिया जाता है, जिसमें पदों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
अब भी लाखों अभ्यर्थियों को अपने-अपने विषय के परीक्षा परिणाम का इंतजार है। सबसे अधिक 1854 पद सामाजिक विज्ञान विषय के हैं। आयोग ने इस विषय का परिणाम भी जारी नहीं किया है। रविवार को हुई अभ्यर्थियों अभ्यर्थियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार किसी एक विषय की बात नहीं होगी, बल्कि यह मांग की जाएगी कि आयोग सभी विषयों का परिणाम एक साथ जारी करे। अगर आयोग अभ्यर्थियों की राहत नहीं देता है तो धरना जारी रहेगा। बैठक में विक्की खान, सौरभ वर्मा, दुर्जेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन