फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   applicants is lower than seats in five courses of AU.

सीटों से कम आवेदन, बिना परीक्षा के होगा प्रवेश

Mon, 06 May 2019 12:53 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
applicants is lower than seats in five courses of AU.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल एक लाख 14 हजार 940 आवेदन आए हैं लेकिन विश्वविद्यालय में परास्नातक स्तर पर पांच व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आवेदनों की संख्या सीटों से भी कम है। ऐसे में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब परीक्षा की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना परीक्षा के पांचों व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इविवि में परास्नातक में दो प्रकार के पाठ्यक्रम हैं। पीजीएटी-1 में परंपरागत पाठ्यक्रम शामिल है जबकि पीजीएटी-2 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। पीजीएटी-2 में पांच पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें प्रवेश के लिए सीटों की संख्या से भी कम आवेदन आए हैं। इनमें एमएससी मैटेरियल साइंस, एमएससी डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी, एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टीडीज और मास्टर इन वूमेन स्टडीज पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन पांचों व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आए आवेदनों की संख्या सीटों से काफी कम है। स्थिति यह है कि इन पाठ्यक्रमों की कई सीटें खाली रह जाएंगी। हालांकि पूर्व के वर्षों में भी कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की यही स्थित रही, जहां आवेदन की संख्या सीटों की संख्या से कम थी और इसी वजह से कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें खाली रह गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed