फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   appearance of Boat Club Triveni Darshan Hotel will be changed with Rs 10 crore, restaurant will be constru

प्रयागराज : 10 करोड़ रुपये से बदलेगी बोट क्लब त्रिवेणी दर्शन होटल की सूरत, रेस्टोरेंट का होगा निर्माण

Fri, 29 Dec 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

यमुना बैंक रोड पर स्थित बोट क्लब व त्रिवेणी दर्शन होटल विभिन्न आयोजनों के लिए शहरियों की पहली पसंद है। नदी के किनारे होने के कारण यह स्थल हमेशा से लोगों को लुभाता रहा है। काफी समय से यहां सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग हो रही थी।

विज्ञापन
appearance of Boat Club Triveni Darshan Hotel will be changed with Rs 10 crore, restaurant will be constru
होटल त्रिवेणी दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

10 करोड़ रुपये से बोट क्लब और त्रिवेणी दर्शन होटल का कायाकल्प किया जाएगा। जहां बोट क्लब में लिफ्ट लगाई जाएगी वहीं, त्रिवेणी दर्शन होटल के टॉप फ्लोर पर रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। शादी-विवाह से लेकर अन्य आयोजनों के लिए इनकी मांग हमेशा से रही है। ऐसे में प्रयागराज विकास प्राधिकरण कायाकल्प करने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


यमुना बैंक रोड पर स्थित बोट क्लब व त्रिवेणी दर्शन होटल विभिन्न आयोजनों के लिए शहरियों की पहली पसंद है। नदी के किनारे होने के कारण यह स्थल हमेशा से लोगों को लुभाता रहा है। काफी समय से यहां सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग हो रही थी। बता दें कि बोट क्लब व त्रिवेणी दर्शन होटल पीडीए ही संचालित करता है। कायाकल्प के लिए सात से 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विवाह घर को नए सिरे से तैयार करने के साथ ही इसमें होटल के लिए लिफ्ट, त्रिवेणी दर्शन होटल में पर्यटकों के लिए अलग से टॉप फ्लोर पर रेस्टोरेंट के अलावा आठ नए कमरे और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। योजना का डीपीआर मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव की देखरेख में तैयार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने से लगता है जाम

बोट क्लब में शादियों के मौसम में पार्किंग की समस्या सबसे अधिक रहती है। पार्किंग व्यवस्था हो जाने से आयोजन में शामिल होने वालों को सड़क किनारे अपने वाहनों का नहीं खड़ा करना पड़ेगा। कोई आयोजन होने की दशा में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे लोगों घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। लंबे समय से यहां पार्किंग को लेकर मंथन जारी था। पार्किंग की व्यवस्था होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed