Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appeals by children under the Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act are also maintainable

हाईकोर्ट : वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम के तहत बच्चों की अपील भी सुनवाई योग्य

Wed, 04 Nov 2026 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत पारित बेदखली के आदेश के खिलाफ बच्चों की अपील भी सुनवाई योग्य है।

विज्ञापन
Appeals by children under the Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act are also maintainable
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत पारित बेदखली के आदेश के खिलाफ बच्चों की अपील भी सुनवाई योग्य है। उनकी अपील को केवल इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि वे वरिष्ठ नागरिक नहीं हैं। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने प्रयागराज की एक महिला चिकित्सक की याचिका पर की है। कोर्ट ने कहा कि अपील का अधिकार केवल वरिष्ठ नागरिकों तक सीमित रखने से बेदखली आदेश से प्रभावित बच्चों के साथ भेदभाव होगा। इसलिए ऐसे बच्चों की अपील भी सुनवाई योग्य है।

विज्ञापन


याची ने प्रयागराज के एसडीएम सदर की ओर से तीन अक्तूबर 2026 को पारित आदेश को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान उन्होंने अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष जाने की इच्छा जताई। इस पर कोर्ट ने उन्हें प्रयागराज के डीएम के समक्ष अपील दाखिल करने की अनुमति दे दी। साथ ही निर्देश दिया कि अपील दाखिल होने के 30 दिनों के भीतर उसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


याची को तीन दिन के भीतर अपील और अंतरिम राहत की अर्जी दाखिल करने की छूट दी गई। कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को 16 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत की अर्जी पर आदेश पारित करने का आदेश भी दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि कोर्ट ने बेदखली के मूल आदेश के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी है। इस पर अपीलीय प्राधिकरण (डीएम) स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed