फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appeal in general meeting , the lawyer returned to work

आमसभा में हुई अपील, काम पर लौटे वकील

Thu, 02 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Appeal in general meeting , the lawyer returned to work
जिला न्यायालय में 11 मार्च से चल रही वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त कर दी गई है। अधिवक्ता पिछले करीब एक सप्ताह से अघोषित हड़ताल पर थे। वह न्यायिक कार्य में असहयोग कर रहे थे, जिसकी वजह से हड़ताल का लिखित प्रस्ताव नहीं होने के बावजूद कामकाज प्रभावित था। वकीलों की प्रमुख मांग एसएसपी दीपक कुमार का बुधवार को तबादला हो जाने के बाद आज सुबह आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


आम सभा की बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र और मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा ने वकीलों से काम पर लौटने की अपील की है। आम सभा में तय किया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते हुए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। आम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि नबी हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की जाएगी। घटना के साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुआवजा की राशि 50 लाख रुपये कराई जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आम सभा के बाद कुछ वकीलों ने अदालतों में जाकर काम किया तथा नए मुकदमे भी दाखिल हुए। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष केबी तिवारी, धारा सिंह, अनिल तिवारी, सुधाकर पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, कोशलेश सिंह, हरिनारायण मिश्र, प्रमोद सिंह नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed