फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appe overturns after hitting two children, five injured including teacher, elderly

Prayagraj : दो बच्चों को टक्कर मारते हुए अप्पे पलटी, शिक्षिका, बुजुर्ग समेत छह घायल

Thu, 19 Oct 2023 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह एक अप्पे सवारियों को लादकर कोहड़ार घाट की तरफ जा रही थी। किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक का वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया।

विज्ञापन
Appe overturns after hitting two children, five injured including teacher, elderly
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के कोरांव-कोहड़ार घाट मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में सवारियों से भरी अप्पे स्कूल जा रहे दो बच्चों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में दोनों बच्चे समेत कुल छह लोग घायल हो गए। इसमें एक शिक्षिका और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सुबह एक अप्पे सवारियों को लादकर कोहड़ार घाट की तरफ जा रही थी। किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक का वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया। वह सड़क के किनारे से स्कूल जा रहे दो बच्चों अंतिमा (7) पुत्री श्यामधर निवासी हरदिहा और विक्की (12) पुत्र लाल बहादुर निवासी हरदिहा को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में रामानुजन सरस्वती विद्या मंदिर के दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन



साथ ही अप्पे में सवार मां सरस्वती स्कूल कोहड़ार की शिक्षिका गरिमा सिंह (22) निवासी खरका डाबर थाना मेजा, मालती देवी पत्नी मिश्रीलाल निवासी हरदिहा और चालक महेश माली निवासी हरदिहा घायल हो गए। मालती देवी अपने मायके करछना थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरा जा रही थी। घायों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed