{"_id":"66b35c53a8b2ca53050b940f","slug":"apna-dal-s-leader-challenged-the-election-of-sp-mp-from-robertsganj-court-issued-notice-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : राबर्ट्सगंज से सपा सांसद के चुनाव को अपना दल-एस नेता ने दी चुनौती, कोर्ट ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : राबर्ट्सगंज से सपा सांसद के चुनाव को अपना दल-एस नेता ने दी चुनौती, कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Wed, 07 Aug 2024 05:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:06 PM IST
सार
यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ की एकल पीठ ने दिया है। राबर्ट्सगंज से सपा के छोटेलाल खरवार ने अपना दल-एस की रिंकी कोल को चुनाव हराया था। इसमें राबर्ट्सगंज से अपना दल-एस से रिंकी कोल, सपा से छोटेलाल खरवार समेत 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन
छोटेलाल खरवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राबर्ट्सगंज लोकसभा से सपा सासंद छोटेलाल खरवार पर नामांकन पत्र संग दाखिल हलफनामे में जाति, शैक्षिक योग्यता, आय और पहली पत्नी से जुड़ी सूचनाएं छिपाने का आरोप लगाते हुए अपना दल-एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस पर कोर्ट ने छोटे लाल खरवार का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ की एकल पीठ ने दिया है। राबर्ट्सगंज से सपा के छोटेलाल खरवार ने अपना दल-एस की रिंकी कोल को चुनाव हराया था। इसमें राबर्ट्सगंज से अपना दल-एस से रिंकी कोल, सपा से छोटेलाल खरवार समेत 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन
रिंकी कोल छानबे विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रिंकी कोल रॉबर्ट्सगंज लोकसभा से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल की बहू हैं। रिंकी के पति राहुल कोल भी छानबे से दो बार विधायक रह चुके थे। रिंकी कोल की दलील है कि हलफनामे में जानकारी छिपाना लोक प्रतिनिधित्व कानून के खिलाफ है। लिहाजा, सपा सासंद छोटेलाल खरवार का चुनाव रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन