फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apna Dal leader murder case: Seeing the tension, Achakvapur was transformed into a police cantonmen

अपना दल नेता हत्याकांड : तनाव को देखते हुए पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अचकवापुर, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Mon, 08 Jul 2024 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 04:11 PM IST
सार

हत्यारोपी सर्वेश के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। स्थिति यह है कि उसके घर के पशुओं को चारा पानी डालने वाला कोई नहीं है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब इंद्रजीत पटेल शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग बिना मांग पूरी हुए शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Apna Dal leader murder case: Seeing the tension, Achakvapur was transformed into a police cantonmen
अचकवापुर गांव में इंद्रजीत का शव पहुंचने के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपना दल नेता इंद्रजीत पटेल की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। हत्यारोपी सर्वेश के घर में ताला लटका हुआ है। परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। स्थिति यह है कि उसके घर के पशुओं को चारा पानी डालने वाला कोई नहीं है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग बिना मांग पूरी हुए शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हैं। मुआवजे की रकम निर्धारित करने और पट्टे की जमीन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अब्दालपुर खास अचकवापुर गांव में रविवार सुबह अपना दल एस के कार्यकर्ता इंद्रजीत पटेल उर्फ मोनू (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोस में रहने वाले सर्वेश कुमार उर्फ संजय ने जमीन की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। दो पिस्टल लेकर पहुंचे आरोपी ने हत्या के बाद खुद की कनपटी पर असलहा रखकर पुलिस को दो घंटे तक छकाया। बाद में किसी तरह उसे गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

Apna Dal leader murder case: Seeing the tension, Achakvapur was transformed into a police cantonmen
अचकवापुर गांव में इंद्रजीत का शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

इंद्रजीत पुत्र देवतादीन सहसों स्थित कॉलेज से एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही अपना दल (एस) विधिक मंच, गंगापार से भी जुड़ा था। रविवार सुबह सात बजे के करीब इंद्रजीत खेत की जुताई के लिए किराये पर ट्रैक्टर लाने के लिए घर से निकला था। बहन प्रीतिका ने बताया कि इसी दौरान पड़ोसी सर्वेश ने घर पर आकर भाई इंद्रजीत को पूछा।

उसने बताया कि वह ट्रैक्टर लेने खेत की तरफ गए हैं तो वह भी उधर ही चल दिया। आरोप है कि रास्ते में ही मिलने पर उसने पिस्टल से सिर में गोली मारकर इंद्रजीत की हत्या कर दी। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस इंद्रजीत को लेकर सोरांव सीएचसी पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Apna Dal leader murder case: Seeing the tension, Achakvapur was transformed into a police cantonmen
इंद्रजीत पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
गांव में भारी फोर्स तैनात

घटना के दूसरे दिन गांव में कई थानों की फोर्स तैनात है। पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अधिकारी सांत्वना देने में जुटे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मुआवजे की राशि निर्धारित नहीं की जाती और भूमि का पट्टा नहीं किया जाता शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सोरांव के एसडीएम डॉ. गणेश कन्नौजिया, तहसीलदार, एसीपी सोरांव जंग बहादुर आदि सहित कई थानों के इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed