प्रयागराज। सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों की मार्कशीट ऑनलाइन कर दी हैं। अगर मार्कशीट में नाम, जन्म तारीख या कोई अन्य गलतियां पाई जाती हैं तो इनमें सुधार के लिए सालभर के भीतर छात्र आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से जुलाई में बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद से जैसे ही छात्रों ने मार्कशीट डाउनलोड किया उनकी ओर से जन्मतिथि, नाम, पिता के नाम सहित दूसरी अन्य गलतियां सामने आने लगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को निर्धारित दस्तावेज और शुल्क के साथ आवेदन करने को कहा है। बोर्ड ने छात्रों को मार्कशीट की गलती को एकवर्ष के भीतर सही कराने को कहा है, सालभर के बाद मिले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।