फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apart from the meeting and inauguration, CM will also go to see the residence at Lukarganj

Prayagraj : अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने पीएम आवास का लोकार्पण आज, सीएम योगी सौंपेंगे चाबी

Fri, 30 Jun 2023 02:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 02:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम संभावित है। सुबह करीब 11 बजे उनके आने की संभावना है। वह पहले लूकरगंज में बने आवास पर जाएंगे और लोकार्पण करने के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डीएसए मैदान पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Apart from the meeting and inauguration, CM will also go to see the residence at Lukarganj
माफिया अतीक के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बना आवास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास का लोकार्पण करेंगे। साथ ही लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह डीएसए मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह 226 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम आवास एवं स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक तथा चाबी सौंपेंगे। इनकी सूची देर रात तक तैयार की जाती रही। इस दौरान भी वह कुछ लाभार्थियों से बात कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री चार उद्यमियों को भी सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम संभावित है। सुबह करीब 11 बजे उनके आने की संभावना है। वह पहले लूकरगंज में बने आवास पर जाएंगे और लोकार्पण करने के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डीएसए मैदान पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। लूकरगंज में आवास की तरफ जाने वाली सड़क बना दी गई है। मैदान की सफाई के लिए बुधवार सुबह से जेसीबी समेत अन्य उपकरण उतार दिए गए थे। डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसरों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बनी चुनौती

मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बकरीद है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों में इस त्योहार का काफी शोर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चुनौती बढ़ गई है। सभा स्थल पर गंदगी के साथ जलभराव की शिकायत रहती है। ऐसे में बुधवार भोर में हुई बारिश के बाद ही सफाई में काफी परिश्रम करना पड़ा। इसे देखते हुए पूरे मैदान में जर्मन हैंगर लगाए जाएंगे। बारिश एवं त्योहार को देखते हुए अन्य तैयारी भी की जा रही है।

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की संख्या लागत (करोड़ में)

ग्रामीण अभियंत्रण 1 0.74
पीडब्ल्यूडी खंड-तीन 1 6.28

आवास विकास 2 13.75
यूपीआरएनएसएस 3 2.44

यूपीसिडको 1 0.63
यूपी प्रोजेक्ट्रस कारपोरेशन 2 14.32

बेलन नहर प्रखंड 1 0.41
जल निगम नगरीय 1 44.40

लोक निर्माण प्रांतीय खंड 7 7.71
लोक निर्माण खंड-चार 9 16.46

यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर 1 0.57
योग 29 107.71

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की संख्या लागत (करोड़ में)
लोक निर्माण खंड-तीन 1 2.19

ग्रामीण अभियंत्रण 11 7.56
यूपीआरएनएसएस 2 0.98

बेलन नहर प्रखंड 1 12.20
नगर निगम 13 44.26

लोक निर्माण प्रांतीय खंड 17 68.54
जल निगम ग्रामीण 133 505.50

लोक निर्माण खंड-चार 15 12.84
राज्य निर्माण 1 0.81

पर्यटन विकास निगम 3 5.17
कुल 197 660.05 

भाजपा ने भी की तैयारी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा की ओर से भी तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को हुई बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में कमलेश कुमार, पूर्व विधायक दीपक पटेल, राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री करेंगे पीडब्ल्यूडी की 24 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तमाम परियोजनाओं के साथ लोक निर्माण विभाग की कुल 24 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनकी कुल लागत 1037.12 करोड़ रुपये है। सीएम प्रतापपुर की 13 व फूलपुर की दो सड़कों का शिलान्यास व हंडिया की एक, सोरांव की तीन, प्रतापपुर की चार व फूलपुर की एक सड़क का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed