फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparna Kumar IPS Fateh peak of Mount Everest

आईपीएस अपर्णा कुमार ने फतेह की माउंट एवरेस्ट चोटी

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aparna Kumar IPS Fateh peak of Mount Everest
अर्पणा कुमार आईपीएस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी काडर की आईपीएस अफसर और इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार की पत्नी अपर्णा कुमार ने शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। वह ऐसा करने वाली अखिल भारतीय सेवा की पहली महिला अफसर बन गई हैं। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपर्णा कुमार को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि यह देश की पुलिस फोर्स के लिए गर्व का मौका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपर्णा कुमार को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपर्णा के पति एवं इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार को भी फोन पर बधाई देते हुए अपर्णा को यूपी का गौरव बताया।
विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाओं के पद पर कार्यरत 2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार ने शनिवार को दिन में 11:02 बजे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा व उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहरा दिया। एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्वीट कर अपर्णा कुमार को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने पूरे पुलिस परिवार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की।
विज्ञापन


इससे पहले भी अपर्णा कुमार ने रूस स्थित यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह की थी। इसके अलावा इंडोनेशिया स्थित सबसे दुर्गम स्थल के उच्चतम पर्वत शिखर कार्सटेन्ज, अफ्रीका महाद्वीप की तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किली मंजारो व साउथ अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट अकांकागुवा पर भी सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया है। अपर्णा की इस सफलता के लिए उनके पति आईएएस अफसर संजय कुमार को भी खूब बधाईयां मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार ने बताया कि एवरेस्ट चोटी पर पहुंचने के बाद अपर्णा से सेटेलाइट फोन पर उनसे एक मिनट के लिए बात हुई। वह एवरेस्ट से वापस चल पड़ी हैं। 30 या 31 मई को आ जाएंगी। डीएम ने कहा कि पत्नी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। यह बड़ी चुनौती थी। 44 दिन तो सिर्फ पहुंचने में लग गए। इस दौरान वजन में 10 किलो की कमी आई। वहां ऑक्सीजन भी बहुत कम होती है। इन तमाम बाधाओं को पार करते हुए अपर्णा अपने लक्ष्य तक पहुंचीं और एवरेस्ट चोटी को फतह किया।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपर्णा कुमार की बहादुरी को देखते हुए मार्च 2015 में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अपर्णा कुमार को यह सम्मान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed