फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: Students got talent for writing by writing

अपराजिता : लेखन से छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Wed, 22 Jan 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Students got talent for writing by writing
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत लालगज के ॐ बूढ़ेश्वर नाथ महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता ? - फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्र के तिना चितरी स्थित ओम बूढ़ेश्वर आरएसबीएस महाविद्यालय में मंगलवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. श्याम दुलारी सिंह ने किया। इसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े टापिक पर सटीक लेखन से अपनी बुद्धिमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

छात्राओं के प्रयास की सभी ने सराहना की गई। प्रतियोगिता में श्वेतांजलि दुबे को पहला स्थान हासिल हुआ। जबकि छात्रा अंजली त्रिपाठी को दूसरा व निशा वर्मा को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा काजल तिवारी, अंकिता तिवारी, श्वेता गुप्ता, मनीषा गौतम, ललिता यादव, खुशबू गौतम, सरिता, अर्चना मिश्रा, सोनल सिंह, सौम्या शुक्ला, सरला कोरी, मीरा सरोज आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह व प्रबंधक डॉ. श्याम दुलारी सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

डॉ. श्याम दुलारी सिंह ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों की प्रतिभा निखर का सामने आती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। उनमें कल्पनाएं बढ़ती हैं और सकारात्मक सोच का जन्म होता है। इस मौके पर आरडी यादव, रामकृष्ण मिश्रा, संदीप तिवारी, हरि बहादुर सिंह, सुरेश शर्मा, दिलीप तिवारी, जितेंद्र यादव, शिखा सिंह, संध्या सिंह, बृजेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed