{"_id":"5c8cf6cfbdec22144b7ef11b","slug":"aparajita-it-will-be-two-generations-of-women-s-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः नारी की शिक्षा से दो पीढ़ियों का होगा भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः नारी की शिक्षा से दो पीढ़ियों का होगा भला
Sat, 16 Mar 2019 06:45 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Aparajita
प्रत्येक महिलाओं में उद्यमिता के गुण और मूल्य होते हैं। यदि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो तो महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। जब नारी शिक्षित होती है तो दो परिवारों के साथ दो पीढ़ियां भी शिक्षित होती हैं। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। इनसे दो परिवार का भला होता है। उक्त बातें करछना विकासखंड के श्रीमती जयपत्ती देवी इंटरमीडिएट कालेज वीरपुर के प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने कही।
अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं की छात्रा खुशबू विश्वकर्मा प्रथम, कक्षा 11 की छात्रा नीतू तिवारी द्वितीय तथा कक्षा 6 की छात्रा अंवेषा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधक व प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा की ओर से प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
करीब 500 छात्र-छात्राओं को नारी संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिक्षक योगेश कुमार, अखिलेश कुमार, महेंद्र कुमार, सीएल शर्मा, आशाराम, अमित शर्मा, राजेश कुमार पटेल, सुधाकर सिंह, अनीता श्रीवास्तव, अभिलाषा राय, बबिता पटेल, खुशबू, शेषमणि यादव, लालचंद गुप्ता, मूलचंद माली, रन्नो देवी, भोलानाथ पटेल के अलावा विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।