फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: Change brushes every two months, clean teeth regularly

अपराजिता : हर दो माह में बदलें ब्रश, दांतों की नियमित करें सफाई

Sat, 12 Oct 2019 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Change brushes every two months, clean teeth regularly
अपराजिता के बैनर तले सियाराम कालोनी स्थित हैपी टाइम स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों - फोटो : PRATAPGARH
शहर के नया मालगोदाम रोड स्थित हैपी टाइम स्कूल में अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 110 छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया गया। दंत चिकित्सक ने बच्चों को दंातों के रोगों से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

दंत चिकित्सक डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि दांतों की नियमित सफाई करनी चाहिए, ताकि दांतों में कीटाणु प्रभावी न हो पाएं और मुंह से दुर्गंध न आए। उन्होंने बताया कि एक ही टूथपेस्ट नियमित करने से कीटाणु इसके आदी हो जाते हैं। फिर टूथ पेस्ट का प्रभाव नहीं रह जाता है। इसे बदलते रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यही बात टूथ ब्रश पर भी लागू होती है। एक ही ब्रश से नियमित दंातों की सफाई नहीं करनी चाहिए। हर दो माह पर इसे भी बदलना चाहिए। इसके अलावा हर छह माह में दांत का परीक्षण भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से दांत स्वस्थ्य रहते हैं और रोग प्रभावी नहीं होते। प्रबंध समिति की सदस्य कंचन मिश्रा व प्रधानाचार्या अरुणा चाल्र्स ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षिका आंचल, हेमा, स्नेहा, हर्षिका, तान्या, रिमिशा ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed