फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anurag Thakur To Launch Swachh Bharat Abhiyan Today from Prayagraj River Sangam News in Hindi

Prayagraj : संगम से स्वच्छता अभियान का आगाज आज, अनुराग ठाकुर करेंगे अगुवाई

Sat, 01 Oct 2022 01:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur To Launch Swachh Bharat Abhiyan Today from Prayagraj River Sangam News in Hindi
Prayagraj News : अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

एक बार फिर संगम क्षेत्र से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज तथा संगम क्षेत्र स्थित किला घाट से इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लक्ष्य के साथ 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा। पूरे साल में एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारित किया जाएगा। पिछले वर्ष भी एक से 31 अक्तूबर के बीच पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला था। उस समय भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमएनएनआईटी के सभागार में इसकी औपचारिक शुरुआत की थी। साथ ही संगम क्षेत्र में झाड़ू लगाई थी।

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान 2.0 की शुरुआत भी संगमनगरी से होने जा रही है। इस बार भी प्लास्टिक कचरा के निस्तारण पर ही जोर होेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नैनी स्थित युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार मेें दिन में करीब एक बजे इसकी घोषणा करेंगे। वह स्वच्छता प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपेंगे। वह एयरपोर्ट से सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियान की घोषणा एवं संबोधन के बाद वह करीब 2.40 बजे संगम किला घाट पहुंचेंगे और झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को गति देंगे। इस दौरान सांसदों, विधायकों के अलावा अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

744 जिलों के छह लाख गांवों में चलेगा अभियान
अभियान देश के 744 जिलों के छह लाख गांवों में चलेगा। 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन होंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन की अगुवाई में चलने वाले इन आयोजनों से राष्ट्रीय सेवा योजना समेत अन्य छोटे-बड़े संगठनों के अलावा प्रमुख लोगों को शामिल किया जाएगा। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सक्रियता भी सुनिश्चित की जाएगी।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। इस मौके पर शाम करीब छह बजे वह आठ दिनाें तक चलने वाले स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव की भी शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed