फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anupriya Patel said: Government is committed to improve health facilities

अनुप्रिया पटेल ने कहा : सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध

Sun, 19 Feb 2023 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इन मेडिकल कॉलेजों के बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और उत्कृष्ट होंगी।

विज्ञापन
Anupriya Patel said: Government is committed to improve health facilities
Prayagraj News : अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इन मेडिकल कॉलेजों के बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और उत्कृष्ट होंगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को बारा तहसील के कोहडिया गन्ने स्थित एक अस्पताल समूह व ब्लड बैंक का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर स्वस्थ भारत की आधारशिला रखी थी। अब आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब जनता को पांच लाख तक नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम को नवल किशोर, सुरेंद्र सिंह, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आयोजक डॉ. ओपी सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, राजेश पटेल, भानू पटेल, बृजेश पटेल, विजय कुमार मिश्र, नंद कुमार त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, गोकुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संध्या सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Anupriya Patel said: Government is committed to improve health facilities
Prayagraj News : अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

जिम्मेदार लोग सोच समझ कर दें बयान

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रामचरित मानस का सभी को सम्मान करना चाहिए। राजनीतिक लोग ऐसी कोई बयानबाजी न करें, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा मानस को लेकर की गई टिप्पणी पर अनुप्रिया का कहना था कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को कोई ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के साथ समाज में तनावपूर्ण की स्थिति उत्पन्न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed